Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाक अधिकृत कश्मीर के वन क्षेत्र में लगी आग बॉर्डर तक फैली, घुसपैठ की आशंका से सुरक्षाबल अलर्ट

पाक अधिकृत कश्मीर के वन क्षेत्र में लगी आग बॉर्डर तक फैली, घुसपैठ की आशंका से सुरक्षाबल अलर्ट

Fire in the forest area of Pakistan Occupied Kashmir spreads till the border, security forces alert due to fear of infiltratio, Jammu news : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक वन क्षेत्र में लगी आग भारतीय सीमा तक फैल गयी है और आग की आड़ में घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि आग जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र तक फैल गयी है। यह आग शुक्रवार देर रात पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में भड़की और मेंढर उपजिला के बालाकोट सेक्टर तक फैल गयी है। उन्होंने कहा कि भीषण आग को देखते हुए नियंत्रण रेखा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग की आड़ में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोई कोशिश न हो। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवान आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates