Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire : लोहरदगा में नक्सलियों ने जेसीबी में लगाई आग, लेवी के चक्कर में…

Fire : लोहरदगा में नक्सलियों ने जेसीबी में लगाई आग, लेवी के चक्कर में…

Jharkhand Update News, Lohardaga, Maoist Fire To JCB, Intimidated Labourers : सोमवार को लोहरदगा से नक्सली गतिविधि की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि यहां नक्सलियों ने बड़ी साजिश को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण में लगी जेसीबी में आग लगा दी। इस रास्ते पर काम कर रहे मजदूरों में दहशत है। सूत्रों की मानें तो लेवी के चक्कर में माओवादियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मन्हेंपाट में इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

15 लाख के इनामी रविंद्र गंजू दस्ते का हाथ

नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम देकर इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 लाख के इनामी रवींद्र गंझू के दस्ते का हाथ है। नक्सलियों ने अपनी दहशत कायम करने के लिए सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी में आग लगाई है और चेतावनी थी भी है। जेसीबी के साथ- साथ नक्सलियों ने एक मिक्सर मशीन को भी क्षतिग्रस्त किया है। नक्सलियों ने यहां पोस्टर भी छोड़ा है, जिसमें काम न बंद करने पर चेतावनी दी है। काम जारी रखने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद मजदूरों के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी दहशत है।

Share this:

Latest Updates