Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire : बिहार के डीएमसीएच में अचानक लगी आग, मरीजों को लेकर भागने लगे…

Fire : बिहार के डीएमसीएच में अचानक लगी आग, मरीजों को लेकर भागने लगे…

Bihar Update News, Darbhanga, Fire In DMCH, Medicine Ward : बिहार में सोमवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। आग मेडिसिन वार्ड में लगी। आग लगने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन उन्हें लेकर भागने लगे। मेडिसिन वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में पूरे वार्ड को खाली कराया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आ रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। DMCH के कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां भी पहुंची हैं। आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

सूचना मिलने वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे डीएमसीएच के प्रिंसिपल डाक्टर केएन मिश्रा ने बताया कि बिजली का तार वार्ड में बहुत ही जर्जर हालत में है। इसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

Share this:

Latest Updates