Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Firing : …और कोर्ट परिसर में ही शुरू हो गई फायरिंग, वकील ने महिला पर…

Firing : …और कोर्ट परिसर में ही शुरू हो गई फायरिंग, वकील ने महिला पर…

National News Update, New Delhi, Firing In Sake Court  Area, Lawyer Fired On Woman : देश की राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट परिसर में बुधवार को एक वकील ने एक महिला पर चार राउंड फायरिंग की। महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को फौरन AIIMS में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के बीच पहले हुई कहासुनी

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है। आरोपी की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। उसे बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। 

25,00000 रुपए का मामला

दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी। उधर, महिला के पति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह 10 बजे एक मामले की सुनवाई के लिए उसे कोर्ट में छोड़ दिया था। इसके तुरंत बाद उनके पास फोन आया कि उनकी पत्नी को गोली मार दी गई है। कामेश्वर नाम का एक व्यक्ति उससे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।

Share this:

Latest Updates