Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Firing : अचानक शुरू हो गई फायरिंग, मारा गया अपराधिक छवि का बिट्टू खान

Firing : अचानक शुरू हो गई फायरिंग, मारा गया अपराधिक छवि का बिट्टू खान

Jharkhand Update News, Ranchi, One Criminal Background Youth Shot Dead  : राजधानी रांची में मंगलवार की शाम को बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में तनवीर आलम उर्फ बिट्टू खान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिट्टू खान एदलहातु के टोंटे चौक के पास स्थित सरना स्थल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में बिट्टू खान को 4 से ज्यादा गोलियां लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गैंगवार को लेकर मर्डर की आशंका

गोलीबारी की घटना की जानकारी पाकर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। शहर से बाहर जाने वाले रास्तों को सील कर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू खान हाल में ही जेल से बाहर आया था। आशंका है कि गैंगवार को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

कालू लामा हत्याकांड में शामिल था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक कालू लामा हत्याकांड में शामिल था। कालू लामा की हत्या शिबू सोरेन आवास के नजदीक 27 जनवरी 2022 को की गई थी। उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। छह महीना पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बिट्टू खान कालू लामा गिरोह के निशाने पर था। मंगलवार को जैसे ही कालू लामा गिरोह के गुर्गों को मौका मिला उन्होंने बिट्टू खान के घर से कुछ ही दूरी पर उसे गोलियो से भून डाला।

Share this:

Latest Updates