Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में पटाखा फोड़ने के विवाद में फायरिंग, महिला की जांघ में लगी गोली, गंभीर

मोतिहारी में पटाखा फोड़ने के विवाद में फायरिंग, महिला की जांघ में लगी गोली, गंभीर

Chiraiya, motihari news : थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकुईया गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। विवाद का कारण पटाखा फोड़ना बताया जा रहा। इस कड़ी में कई राउंड फायरिंग होने की भी सूचना है। इसमें एक गोली तमाशबीन महिला को लग गई। गोली महिला के जांघ में लगी है। महिला की पहचान उक्त गांव निवासी गंगा राम की पत्नी हेमंती देवी (48 वर्ष) के रूप में हुई है।

निजी नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए मोतिहारी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिया गया युवक उक्त गांव निवासी दुर्गा राय का पुत्र प्रभात कुमार है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार उक्त गांव पहुंच कर मामले की जांच की और थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सुबह छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर रामप्रवेश राय और दुर्गा राय के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जिसे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने शांत करा दिया। उक्त विवाद के तीसरे दिन रविवार को संजय यादव अपनी बाइक से ढाका जा रहे थे। इसी क्रम में रामप्रवेश राय ने उसके साथ नहर पर घेर कर मारपीट की।

स्पष्ट हो पाएगा किसने चलाई गोली…

 इसके बाद दोनों घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके कारण दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। जिसमें कई राउंड फायरिंग सहित जमकर पत्थरबाजी हुई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि गोली किसके द्वारा चलाई गई है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले व हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। समाचार भेजें जाने तक दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन पत्र नहीं दिया गया है।

Share this:

Latest Updates