Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Firing : बिहार में बीजेपी के एक नेता ने दूसरे पर चलाई गोली, घायल पूर्व डिप्टी सीएम के करीबी, कार्यक्रम में अचानक…

Firing : बिहार में बीजेपी के एक नेता ने दूसरे पर चलाई गोली, घायल पूर्व डिप्टी सीएम के करीबी, कार्यक्रम में अचानक…

Bihar Update News, Madhepura, One BJP Leader Fired At Another In Program : बिहार में मधेपुरा के मुरलीगंज गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में भाजपा के कार्यक्रम में अचानक एक नेता ने दूसरे पर तड़ातड़ फायरिंग कर दी। घायल भाजपा नेता पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के नजदीकी बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। बीच-बचाव करने आए भाजपा जिलाध्यक्ष को पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस की भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। पुलिस के मुताबिक रुपए के लेन-देन के विवाद में गोली चली है।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हो रहा था कार्यक्रम

दरअसल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बीजेपी की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल पहले मंच पर आए। इसी दौरान भाजपा नेता संजय कुमार भगत से पंकज की कहासुनी हो गई। पंकज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली संजय कुमार भगत की कमर में लगी। घायल पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के करीबी हैं, जिन्हें मुरलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates