Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Firstnight of marriage : सुहागरात को दुल्हन ने कर दी ऐसी डिमांड की दूल्हा सुनकर रह गया हैरान

Firstnight of marriage : सुहागरात को दुल्हन ने कर दी ऐसी डिमांड की दूल्हा सुनकर रह गया हैरान

Kannoj Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक गजब का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक व्यक्ति ने दो वर्षों तक साथ में रहने के बाद अपनी पत्नी की दूसरी जगह शादी करा दी। महिला जब नए ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दौरान पति से गजब का डिमांड कर दिया। अपने नए पति से महिला ने कहा कि वह पुराने पति के पास जाना चाहती है। उसे यहां नहीं रहना है। मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौज की रहने वाली लड़की का विवाह  सौरिख थाना क्षेत्र के चिकनपुर गांव के युवक से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। दो साल तक साथ रहने के बाद दोनों के बीच विवाद गहरा गया था। इसके बाद युवक और युवती के परिजन दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए कि लड़की की कहीं और शादी करा दी जाए।

ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन ने खड़ा किया बवाल

दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवती की शादी उत्तर प्रदेश अंतर्गत मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव निवासी युवक से तय हो गई। 10 अक्टूबर को शादी के बाद विदाई भी हो गई। पर अपने नए ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। वह अपने पहले पति के पास जाने के लिए हंगामा करने लगी। बात थाने में पहुंच गई। नए पति और रिश्तेदारों का आरोप है कि पहले पति ने 30 हजार रुपये लेकर यह शादी कराई है। दूसरी तरफ महिला ने अपने पहले पति के साथ ही रहने की जिद ठान ली है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Share this:

Latest Updates