Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओडिशा में समुद्र तट से 20 किमी अंदर तक अब मछली नहीं पकड़ सकेंगे मछुआरे, जानें क्यों…

ओडिशा में समुद्र तट से 20 किमी अंदर तक अब मछली नहीं पकड़ सकेंगे मछुआरे, जानें क्यों…

Bhuvneshwar news : ओडिशा में नदी के मुहानों तथा समुद्र तट से 20 किलोमीटर अंदर तक अगले सात महीने तक मछुआरे मछली नहीं पकड़ सकेंगे। ओडिशा सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। आदेशानुसार एक नवंबर से 31 मई तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। यह सभी कवायद दुनिया का दूसरा सबसे छोटा समुद्री कछुआ ओलिव रिडले को सुरक्षित और संरक्षित रखने को किया जा रहा है।

सर्दी में आते हैं और गर्मियों में लौट जाते हैं कछुए

गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के साथ ऋषिकुल्या, धामरा और देवी नदियों के मुहाने पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दरअसल, इन क्षेत्रों में कुछ तटीय क्षेत्र ओलिव रिडले कछुओं के लिए उनके घोंसले बनाने की गतिविधियों के कारण विशेष महत्व रखते हैं।ओलिव रिडले समुद्री कछुए की एक प्रजाति है ।यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा समुद्री कछुआ है।ओलिव रिडले हर साल सर्दी  में ओडिशा के समुद्री तट पर अंडे देने आते हैं और गर्मियों में लौट जाते हैं।

ट्रालर से बनी रहती है कछुओं की मौत की आशंका

यह गहिरमाथा तट जो की भीतरकनिका वन्य अभ्यारण के अंतर्गत आता है। ओडिशा के समुद्री तट पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में कछुए मीलों की दूरी तय कर अंडे देने आते हैं। प्रजनन के बाद कछुए पुन: अपने-अपने क्षेत्र में लौट जाते हैं। ऐसे में मछली पकड़ने के लिए प्रयोग होने वाले ट्रालर चलने से कछुओं की मृत्यु होने का डर रहता है।

Share this:

Latest Updates