Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अफीम के साथ पांच गिरफ्तार, एक लाख नगद बरामद

अफीम के साथ पांच गिरफ्तार, एक लाख नगद बरामद

▪︎ पहली बार पकड़े गये खरीददार, आपूर्तिकर्ता और मध्यस्थ
Hazaribag News: हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी में मिले इनपुट के आधार पर पहली बार अफीम कारोबार से जुड़े आपूर्तिकर्ता, खरीदार और मध्यस्थ को पकड़ा है। कुल पांच लोग पकड़े गये हैं और इनके पास से 01 लाख नगद, 01 कार, मोटरसाइकिल जब्त किया गया। मौके पर 700 ग्राम अफीम बरामद की गयी है।

केरेडारी का बैजनाथ मध्यस्थ की भूमिका में है

इस बाबत जानकारी देते हुए एडिशनल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि केरेडारी का बैजनाथ पूरी टीम में मध्यस्थ की भूमिका में है और वह उत्तर प्रदेश में अफीम मामले में जेल जा चुका है। जेल में ही बैजनाथ की दोस्ती उत्तर प्रदेश से आये 6, जो शाजहांपुर का है, उनसे हुई थी? बैजनाथ के बुलावे पर ही तस्कर हजारीबाग आये थे और अफीम खरीदने के दौरान पकड़े गये। अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी धाना क्षेत्र के तरहेसा से मनातू जानेवाली सड़क सें कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर जानेवाले हैं। सूचना का सत्यापन हेतु एसडीपीओ के नेतृत्व में उक्त सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल नम्बर जे एच 13 बी 9829 को रोका गया, तो मोटरसाइकिल चालक भागने लगा। भागने के कम में मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया गया और मोटरसाइकिल की डिक्की जांच की गयी, तो पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल की डिक्की एक काले रंग के प्लास्टिक में रखा हुआ 700 ग्राम अफीम और 01 लाख रुपये नकद पाये । मोटरसाइकिल चालक से पूछ-ताछ करने पर अपना नाम बैजनाथ महतो बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि जगेश्वर डांगी चतरा से अफीम खरीद कर आ थे और उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति, जिनका मोबाइल नं0-8009060839 जिसका नाम नहीं जानते, उससे शाहजहापुर जेल जाने के क्रम में मुलाकात हुई थी, उनको चौपारण में उस अफीम को उपलब्ध करा देना था। मोबाइल नम्बर-8009060839 को l सत्यापन करने पर 03 व्यक्ति, जो चौपारण में अफीम को लेने आ रहे थे, उन्हें भी गिरफ्तार लिया गया है। इनके नाम अतीक अली, मो. अफनान और सनावर हैं। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Share this:

Latest Updates