Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पांच दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट आज से शुरू,32 टीमें होंगी शामिल

पांच दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट आज से शुरू,32 टीमें होंगी शामिल

न्यू तूफान क्लब टांगरवसली और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के बीच होगा उद्घाटन मैच 

Ranchi News: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का उद्घाटन एक सितंबर की दिन के 10 बजे से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सितम्बर को होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. साकिब ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। एक सितम्बर को उद्घाटन मैच (ग्रुप ए) न्यू तूफान क्लब टांगरवसली और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा के बीच खेला जायेगा। एक सितम्बर को कुल सात मैच खेले जायेंगे। मो. साकिब ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को 75 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी, उपविजेता को 45 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी दिये जायेंगे। साथ ही, तृतीय और चतुर्थ स्थान पानेवाले टीम को 11-11 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच,  मैच ऑफ द सीरीज होनेवाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates