Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जालना जिले में पांच मजदूरो की दम घुटने से मौत

जालना जिले में पांच मजदूरो की दम घुटने से मौत

Mumbai news : जालना जिले के जाफराबाद तहसील में पासोड़ी के पास एक शेड में सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। इस घटना में एक तेरह साल की बच्ची किसी तरह जीवित बची है। इस घटना की छानबीन पद्मावती पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार पासोड़ी-चंदोल रोड पर पासोड़ी में एक पुल का निर्माण कार्य जारी है। इस पुल का शुक्रवार को दिन भर काम करने के बाद रात को सात मजदूर एक शेड के नीचे सो रहे थे। शनिवार को तडके के डंपर चालक ने शेड पर ही रेत खाली कर दिया। डम्पर चालक को पता नहीं था कि शेड में मजदूर सो रहे हैं और वह रेत खाली करने के बाद मौके से चला गया। इसी रेत में शेड में सो रहे सभी मजदूर दब गये।

इस घटना की जानकारी सुबह गांव वालों को मिली और ग्रामीणों ने तत्काल रेत हटाया। लेकिन रेत के नीचे से एक तेरह साल की बच्ची और एक मजदूर जीवित निकला, जबकि पांच मजदूरों की मौत हो गयी थी। मृतकों की पहचान गणेश काशीनाथ धनवाई (40), भूषण गणेश धनवाई (16), सुनील समाधान सपकाल (20) और दो अन्य के रुप में हुई है। पद्मावती पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले में डंपर चालक की तलाश कर रही है।

Share this:

Latest Updates