Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कार व रोडवेज बस की भिड़ंत में हज करके लौटे पिता, तीन बेटों सहित पांच की मौत

कार व रोडवेज बस की भिड़ंत में हज करके लौटे पिता, तीन बेटों सहित पांच की मौत

Murshidabad news : दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार पिता, तीन पुत्रों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। हज कर लौटे पिता व मां को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर तीनों बेटे कार से लेकर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।

रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने गये थे। हज के बाद दम्पति बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। उन्हें दिल्ली एयर से रिसीव करने बुधवार को तीन बेटे नक्शे अली, आरिफ अली, आसिफ अली और इंतेखाब अली एयरपोर्ट पहुंचे थे। कार गांव के ही अहसान की थी और वह ही चला रहे थे। सभी करीब देर रात गांव मुकरमपुर के लिए रवाना हुए थे।

मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे में गुरुवार सुबह उनकी कार की सामने से आ रही एक रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और कार सवार रामपुर के स्वार निवासी एक परिवार के पिता और तीन पुत्रों समेत कार चालक की मौके पर मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। दुर्घटना में घायल हाजी अशरफ की पत्नी और बेटे आसिफ का मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates