Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेशनल हाइवे 48 पर थार एसयूवी का डिवाइडर से जोरदार टक्कर, 05 युवाओं की मौत, 01 घायल

नेशनल हाइवे 48 पर थार एसयूवी का डिवाइडर से जोरदार टक्कर, 05 युवाओं की मौत, 01 घायल

▪︎ मरनेवालों में तीन युवतियां व दो युवक शामिल

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर राजीव चौक के पास एक तेज रफ्तार थार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गयी। इस भयावह हादसे में छह यात्रियों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है। थार के परखच्चे उड़ गये, शवों और घायल को गाड़ी से निकालने में काफी मशक्कत हुई। डीएलएफ थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यूपी-81-सीएस-2319 नम्बर की थार में तीन लड़कियां और तीन लड़के सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आये थे। हाइवे एग्जिट-9 से सर्विस लेन पर उतरते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मृतकों में प्रतिष्ठा मिश्रा (रायबरेली, जज की बेटी, लॉयड लॉ कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में एलएलबी प्रथम वर्ष), आदित्य प्रताप सिंह (आगरा, नोएडा में नौकरी), लावण्या ( आगरा, शास्त्रीपुरम, एलएलबी छात्रा), सोनी (उत्तर प्रदेश) और गौतम (सोनीपत, हरियाणा) शामिल हैं। बुलंदशहर के कपिल शर्मा (सब-इंस्पेक्टर का बेटा) घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन। पुलिस ने बताया है कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और इस मामले में जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates