Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ की आहट, रौद्र रूप में गंगा, तीन स्थानों पर जलस्तर…

बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ की आहट, रौद्र रूप में गंगा, तीन स्थानों पर जलस्तर…

Patna news : गंगा नदी जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ की आहट देखी जा रही है। यहां गंगा नदी रौद्र रूप में आ गई है। तीन स्थानों पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। गांधी घाट के बाद अब दीघा घाट और हाथीदह में पानी में तेजी से वृद्धि हुई है।  गांधी घाट पर जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है। दानापुर के दियारा इलाके में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। अभी से ही लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं।

1ये भी पढ़े:UP में धर्मांतरण कानून लागू होने के बाद दिख रहा व्यापक असर, इसके बावजूद…

पुनपुन और सोन नदी में भी उफान

गंगा सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल की रिपोर्ट के अनुसार गांधी घाट पर 66, दीघा घाट पर तीन और हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। पुनपुन और सोन नदी में भी उफान है हालांकि उसका पानी फिलहाल स्थिर है। गंगा के अलावा पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। श्रीपालपुर में शाम तक पुनपुन खतरे के निशान को पार कर गई। पुनपुन बाढ़ नियंत्रण के जेई राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे तक श्रीपालपुर में पुनपुन नदी के जलस्तर खतरे के निशान से एक सेमी ऊपर है।

आपदा से बचने की हो चुकी है तैयारी 

जिला प्रशासन ने लोगों को आपदा से बचाने की मुकम्मल तैयारी की है। नाव मालिकों के साथ करार किया जा चुका है। 128 राहत शिविर और 126 शरण स्थल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बचाव एवं खोज के लिए 148 दलों को तैयार रखा गया है। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति भी की जा चुकी है। मानव एवं पशु दवा की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। 56 प्रकार की दवाएं, ओआरएस, एंटी रेबीज और सांप काटने की दवा भी उपलब्ध है। गंगा किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं: उफनाई गंगा का प्रवाह काफी तेज है।

  1. ↩︎

Share this:

Latest Updates