Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर भारत के 17 राज्यों में कोहरा, 09 में बारिश, हिमाचल में तापमान माइनस 12 डिग्री पहुंचा

उत्तर भारत के 17 राज्यों में कोहरा, 09 में बारिश, हिमाचल में तापमान माइनस 12 डिग्री पहुंचा


New Delhi News: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बफीर्ली हवाओं के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बुधवार को 17 राज्यों में कोहरा और 9 राज्यों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मप्र में 15 जनवरी को मावठा गिरेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बारिश हो सकती है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया, मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा। हिमाचल में बर्फबारी के कारण कुकुमसेरी का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान -12.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ताबो में -10.9 डिग्री तापमान रहा।

1000910138

हरियाणा में भी सर्दी के कारण 2 लोगों की मौत हुई। पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यूपी में मंगलवार सुबह से 43 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सहारनपुर में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। कुछ जिलों में आज ओले गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के भी 15 जिलों में ओले गिर सकते हैं। जोधपुर में सभी स्टूडेंट्स के लिए 15 जनवरी और सवाई माधोपुर के स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों के लिए 16 जनवरी तक छुट्टी की गई है।


हरियाणा में दो दिन बारिश


हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बारिश की संभावना है। 15 जनवरी को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले 6 दिन में मौसम कई बार करवट बदलेगा। वहीं मंगलवार को सुबह 11 जिलों में घनी धुंध छाई। इससे विजिबिलिटी भी 10 से 50 मीटर तक रही। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने से धुंध कम हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हिसार, रोहतक, चरखी-दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है।
श्रीनगर में तापमान -5.1 डिग्री


कश्मीर घाटी में शीतलहर का दौर जारी है। हालांकि, कई दिनों बाद सोमवार सुबह श्रीनगर में धूप निकली। इससे पहले रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ -5.1 डिग्री पहुंच गया। पहलगाम का तापमान सबसे कम -8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Share this:

Latest Updates