– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

For Traffic Ease : रांची को तीन फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात

9129462f 3864 4e6c 9de0 2dae2a4a6843

Share this:

Jharkhand Update News, Ranch, Flyover  : रांची के लोगों को 2024 में तीन फ्लाई ओवर की सौगात मिलेगी। रांची में इन दिनों एक साथ तीन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। साथ ही, शहर की रफ्तार और तेज हो जायेगी। 

रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर का काम कई साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब इसमें रफ्तार दिख रही है। सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेन्द्र चौक तक फ्लाईओवर का काम छह महीने पहले ही शुरू हुआ है। लेकिन, इसमें भी काफी तेजी दिख रही है। रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी आगे बढ़ गया है। फ्लाईओवर निर्माण में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि 2024 तक राजधानी को तीन फ्लाईओवर की सौगात मिल जायेगी।

कांटाटोली फ्लाईओवर का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि, सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेन्द्र चौक तक फ्लाईओवर का काम महज चार महीने पहले से शुरू हुआ है। अब तक 20 प्रतिशत का काम पूरा कर लिया गया है। रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

कांटाटोली फ्लाईओवर में 44 पिलर का निर्माण होना है, जिसमें 32 पीलर खड़े हो गये हैं। अब अगले महीने से स्लोपिंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा। इस फ्लाईओवर की लम्बाई करीब 2.24किलोमीटर है। निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों ने बताया कि अगले 15 दिनों में रांची के बहुबाजार चौक से कांटाटोली के बीच स्लोपिंग का काम शुरू हो जायेगा।

रांची में पिस्का मोड़ से रातू रोड के बीच बन रहे फ्लाईओवर (एलिवेटेड रोड) निर्माण का काम लगभग 30 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। करीब एक दर्जन पिलर तैयार हो गये हैं। शेष काम 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा। इस फ्लाईओवर का का निर्माण कार्य छह-सात महीने में काफी तेजी से हुआ। इंजीनियरों ने बताया कि जिस तेजी से काम चल रहा है, उसके अनुसार तय समय पर काम पूरा कर लिया जायेगा। स्लोपिंग का काम जुलाई तक शुरू हो जायेगा। इसकी तैयारी कर ली गयी है।

रांची के सिरमटोली से राजेन्द्र चौक तक फ्लाईओवर का करीब 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, जिसमें सिरमटोली चौक से पटेल चौक तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यहां 15 पिलर खड़ा कर लिया गया है। सात पिलर जल्द खड़े कर लिये जाएंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates