– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

For your Life : तापमान बढ़ने पर सुबह में एक्सरसाइज के समय पर दें ध्यान, ये सावधानियां बरतना भी जरूरी…

8803a545 5a99 43c9 9e06 7b98008ac2ab

Share this:

Life Style For You, Exercise In Summer Season Morning Timing Important : स्वस्थ तन में स्वास्थ्य मन के वास की बात हम बचपन से सुनते आए हैं। यह भी हमें पता है कि किस मौसम में सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है और ऐसे में हमें अपनी सेहत के लिए कब क्या करना चाहिए। आज की भागदौड़ की जिंदगी सुबह में एक्सरसाइज अथवा योगा की मांग करती है। फिर भी वातावरण में तापमान की स्थिति इसके समय के महत्व को बताती है। गर्मियों में एक्सरसाइज करने के लिए उस वक्त का चुनाव करना बेहतर होगा, जब वातावरण में तापमान कम हो और थोड़ी हवा चल रही हो। सुबह में अगर बिजली चली जाए तो छत पर जाकर एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर है इस समय हवा का रहना जरूरी है। ऐसे में सुबह के 4 बजे से 7 बजे तक में आपको आस-पास का तापमान, दिन और रात की तुलना में कम मिलेगा। इसी समय के बीच में आप 5 से 6 या 7 बजे तक भी एक्सरसाइज कर लें। इसमें भी सबसे अच्छा समय सुबह 5:30 से 6:30 से होगा, जिस बीच आस-पास तापमान में थोड़ी कमी होगी और आप एक्सरसाइज कर पाएंगें। ऐसा इसलिए सूर्य उदय 5:00 बजे तक हो रहा है और दो घंटे बाद वातावरण में इसकी गर्माहट बढ़ने लगती है, जिससे एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

-गर्मियों में एक्सरसाइज करते समय सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि हल्के कपड़ों में एक्सरसाइज करें। 

-एक्सरसाइज से पहले, ढेर सारा पानी पी लें।

-एक्सरसाइज के दौरान पानी की एक बोतल साथ रखें।

-सनस्क्रीन लगा लें और तब एक्सरसाइज करें।

-एक्सरसाइज के दौरान अपने पास गीला तौलिया भी रखें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates