Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और खतरनाक किडनैपरों के चंगुल में ऐसे फंस गई 8 माह की यह मासूम…

… और खतरनाक किडनैपरों के चंगुल में ऐसे फंस गई 8 माह की यह मासूम…

America News : जब कोई 8 माह की बच्ची किडनैपरों के चंगुल में फंस जाए तो उसकी क्या हालत हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इंटरनेशनल मीडिया से मिल रही खबर के अनुसार,अमेरिका के कैलिफोर्निया में 4 भारतीयों की किडनैपिंग (Kidnapping) का मामला सामने आया है। इसमें 8 माह की एक मासूम बच्ची और उसके माता-पिता भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, क्योंकि किडनैपर बहुत खतरनाक हैं।

तीन अन्य लोगों की भी किडनैपिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्सिड काउंटी से सोमवार को ही 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की जसलीन कौर और उनकी 8 महीने की बच्ची आरोही को किडनैप किया गया है। इसके साथ ही 39 साल के अमनदीप सिंह को अगवा किया गया है। मर्सिड काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि चारों लोगों को  जबरन राजमार्ग-59 के 800 ब्लॉक के एक व्यावसायिक केंद्र से किडनैप किया गया है। सभी किडनैपर हथियारों से लैस थे। पुलिस ने किडनैपर्स को बेहद खतरनाक बताया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आपको सस्पेक्ट या विक्टिम कहीं दिखाई दें, तो 911 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें।

Share this:

Latest Updates