Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Forex : … और इस तरह भरभरा कर डाउन हो गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 600 अरब डॉलर की कमी…

Forex : … और इस तरह भरभरा कर डाउन हो गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 600 अरब डॉलर की कमी…

National News Update, Mumbai, India’s foreign exchange reserves Decreased : इस बार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट सामने आई है। इससे अर्थव्यवस्था की मजबूती में कमी का संकेत मिलता है। 19 मई 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान 6.052 अरब डॉलर कम होकर 593.47 अरब डॉलर बचा है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से यह जानकारी दी गई है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार,  मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.654 अरब डॉलर घटकर 524.945 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

आर्थिक स्थिति का पैमाना

विशेषज्ञ बताते हैं कि जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

पिछले 2 सप्ताह में वृद्धि के बाद आई है यह गिरावट

इससे पहले 2 हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के बाद इस बार गिरावट दर्ज हुई है। इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 600 अरब डॉलर के स्तर पर चला गया था।

अक्टूबर 2021 में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रिजर्व बैंक ने रुपये के बचाव के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग किया था।

दुनिया के टॉप 5 देशों का फॉरेक्स

चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर

जापान 1.26 ट्रिलियन डॉलर

स्विट्जरलैंड 894,000 बिलियन डॉलर

भारत 593,477 बिलियन डॉलर

रूस 589,300 बिलियन डॉलर

Share this:

Latest Updates