Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Forex : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लुढ़का, 2.90 अरब डॉलर की कमी

Forex : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लुढ़का, 2.90 अरब डॉलर की कमी

National News Update, New Delhi, Indian Foreign Exchange Reserve Down : भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स यानी विदेशी मुद्रा भंडार 23 जून 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 2.90 अरब डॉलर कम होकर 593.19 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। यह 16 जून 2023 को समाप्त सप्ताह में 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596.098 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, उससे पहले के हफ्ते में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.318 अरब डॉलर घटकर 593.749 अरब डॉलर रह गया था। वहीं अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था।

इकोनामी की स्थिति का संकेत

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

विदेशी मुद्रा : दुनिया के टॉप 5 देश 

चीन 3.40 ट्रिलियन डॉलर 

जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर

स्विट्जरलैंड 912,241 बिलियन डॉलर 

भारत 593,198 बिलियन डॉलर 

रूस 586,900 बिलियन डॉलर 

Share this:

Latest Updates