Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Forex : फिर बढ़ गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.85 बिलियन डॉलर का…

Forex : फिर बढ़ गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.85 बिलियन डॉलर का…

National News Update, Indian Foreign Exchange Reserve Increased : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर बढ़ गया है। 30 जून 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 बिलियन डॉलर बढ़कर 595.05 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। इससे पहले के हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ था। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी लेटेस्ट आंंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 595.05 बिलियन डॉलर हो गया है। यह पिछले हफ्ते 593.2 बिलियन डॉलर था। आरबीआई के अनुसार विदेशी करेंसी एसेट्स 2.53 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 527.79 अरब डॉलर हो गया है।

मजबूत आर्थिक स्थिति का सबूत

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

दुनिया के टॉप 5 देश  

चीन : 3.37 ट्रिलियन डॉलर

जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर 

स्विट्जरलैंड : 898,006 बिलियन डॉलर 

भारत : 595,051 बिलियन डॉलर 

रूस : 582,400 बिलियन डॉलर 

गोल्ड रिजर्व वैल्यू में कमी

इस अवधि में देश के गोल्ड रिवर्ज वैल्यू में गिरावट आई है। गोल्ड रिजर्व वैल्यू में 472 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है और अब भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 43.83 बिलियन डॉलर बची है। आईबीआई के आंकड़ों के अनुसार, आईएमएफ के पास मौजूद रिजर्व में 118 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अब इस कमी के बाद यह घटकर 5 बिलियन डॉलर रह गया है।

Share this:

Latest Updates