Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Forex Reserve : … और इस तरह बढ़ गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, गुजरे 9 महीनों के टॉप पर…

Forex Reserve : … और इस तरह बढ़ गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, गुजरे 9 महीनों के टॉप पर…

National News Update,Forex Reserve Of India Increased : आर्थिक रूप से हमारे लिए बड़ी खुशखबरी। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर इजाफे की सूचना है। बीते 14 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.65 अरब डॉलर बढ़ा है। इसके साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 माह के टॉप पर आ गया है। इससे पहले 7 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी विदेशी मुद्रा भंडार 6.3 अरब डालर बढ़ा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक बीते 14 अप्रैल 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.65 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ यह बढ़कर 586.41 अरब डॉलर हो गया है।

मजबूत आर्थिक स्थिति का सूचक

यह माना जाता है कि जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

विदेशी मुद्रा : दुनिया के टॉप 5 देश 

चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर जापान 1.27 ट्रिलियन डॉलर स्विट्जरलैंड 899,627 बिलियन डॉलर रूस 600,200 बिलियन डॉलर भारत 586,412 बिलियन डॉलर

Share this:

Latest Updates