Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खोले पत्ते, बेटे के साथ भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खोले पत्ते, बेटे के साथ भाजपा में होंगे शामिल

Ranchi News: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे राजनीतिक ऊहापोह का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। चम्पाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा का दामन थामेंगे। दिल्ली में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसकी पुष्टि की।
चम्पाई सोरेन ने कहा कि इससे पहले 18 तारीख को जब यहां आये थे, तो अपना विचार दे दिया था। पहले मैंने संन्यास लेने की सोची थी, लेकिन बाद में जनता और कार्यकर्ताओं का हौसला और उनकी मांग को देखते हुए सोचा कि सक्रिय रूप से राजनीति में ही रहूंगा। फिर सोचा कि नया संगठन बनायेंगे, लेकिन समय की कमी और झारखंड प्रदेश की अलग परिस्थिति को देखते हुए मंथन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी में जाने का निर्णय ले लिया। मेरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है। भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा बाबूलाल सोरेन भी शामिल होगा।

कोई कुछ भी कहे, हम उसका जवाब देना उचित नहीं समझते

चम्पाई सोरेन ने आगे के प्लान पर कहा कि कल (28 अगस्त) झारखंड जा रहे हैं। दूसरे सवाल पर कहा कि झारखंड में मैंने बहुत संघर्ष किया है। मेरा इतिहास आईने की तरह साफ है। इसलिए कोई कुछ भी कहे, उसका जवाब देना हम उचित नहीं समझते हैं। लेकिन, हम भाजपा में शामिल होंगे। बाबूलाल मरांडी की नाराजगी पर चम्पाई ने कहा कि हम उस बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे।
चम्पाई सोरेन दिल्ली से लौटने के बाद हेमन्त सोरेन मंत्रिमंडल तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से त्यागपत्र देंगे। चम्पाई सोरेन रांची में एक बड़ी रैली कर भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच केन्द्र सरकार ने चम्पाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। दिल्ली से लौटते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिल जायेगी। अब चम्पाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे।
इससे पूर्व सोमवार को उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा सरमा और चम्पाई के बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद हिंमता विश्व सरमा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसकी पुष्टि की थी।

चम्पाई को मिली जेड प्लस सुरक्षा

इस बीच में केन्द्र सरकार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। दिल्ली से लौटते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिल जायेगी। अब चम्पाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करता है। इसके बाद तय करता है कि किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है।
चम्पाई सोरेन ने सोमवार रात दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी आगे की रणनीति को लेकर मंत्रणा हुई। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर मौजूद रहे। मुलाकात के बाद रात हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि चम्पाई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।

Share this:

Latest Updates