Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैदराबाद के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्‍महत्‍या, पुलिस ने शुरू की जांच

हैदराबाद के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्‍महत्‍या, पुलिस ने शुरू की जांच

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्‍थापक और पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी ने कथित तौर पर आत्‍महत्‍या कर ली। उनका शव हैदराबाद में उनके आवास पर लटका मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं धारा 174 सीआरपीसी (आत्महत्या की जांच और रिपोर्ट करने के लिए पुलिस) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमा माहेश्‍वरी पूर्व सीएम की चौथी बेटी थीं। स्‍थानीय मीडिया के अनुसार वे कुछ समय से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं का सामना कर रही थीं। जुबली हिल्‍स इलाके में वे अपने घर में फांसी से लटकी मिली।

हालांकि पुलिस सभी एंगल्‍स पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि आत्‍महत्‍या का अंदेशा जरूर है, लेकिन अभी स्थिति साफ नहीं है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी मिल सकेगी।

Share this:

Latest Updates