Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ीं, लखनऊ में आयकर विभाग ने कुर्क की बेनामी संपत्ति

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ीं, लखनऊ में आयकर विभाग ने कुर्क की बेनामी संपत्ति

UP news : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर शिकंजा कस लिया है। आईटी की टीम लगातार गायत्री की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को इनकम टैक्स की टीम ने लखनऊ में पूर्व मंत्री की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की है। दरअसल इनकम टैक्स की टीम ने सपा सरकार में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की खरगापुर स्थित जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की है। ये कार्रवाई आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने की है। आईटी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की खरगापुर स्थित 278.8 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली जमीन को पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है।

खरगापुर में 278.8 वर्ग मीटर जमीन अटैच

बताया गया है कि लखनऊ के खरगापुर स्थित यह संपत्ति (भूमि) खसरा संख्या 231 का प्लाट 1ए है, जिसका कुल क्षेत्रफल 278.8 वर्ग मीटर है। इसके हिताधिकारी स्वामी गायत्री प्रसाद प्रजापति हैं। बता दें, गायत्री प्रसाद प्रजापति सपा सरकार में खनन मंत्री रह चुके हैं। आयकर विभाग के बेनामी निषेध इकाई लखनऊ की ओर से लगाए गए नोटिस बोर्ड के जरिये बताया गया कि बेनामी संपत्ति लेन-देन (निषेध) अधिनियम 1988 के अंतर्गत आयकर विभाग लखनऊ के द्वारा अंनतिम रूप से कुर्क की जाती है। अतः इस संपत्ति की खरीद-बिक्री अथवा अन्य किसी प्रकार का हस्तांतरण निषेध है।

गैंगरेप का आरोप भी लग चुका है पूर्व मंत्री पर

इस कुर्की की कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं आईटी की इस कार्रवाई से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ गई है। गायत्री पर एक महिला ने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद से पूर्व मंत्री को जेल और संपत्ति कुर्की की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Share this:

Latest Updates