Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Jharkhand Update News, CM Hemant Soren  : दिवंगत पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार की दोपहर बोकारो स्थित पैतृक गांव अलारगो के सिमराकुल्ही गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री महतो की पत्नी व परिवार के अन्य परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने जगरनाथ महतो के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए उनके योगदान को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर परिस्थिति में सरकार और झामुमो का सहयोग मिलने का आश्वासन दिया। श्राद्ध कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई विधायक अन्य भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मार्च माह में बजट सत्र के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी। फिर चेन्नई ले जाये गये, लेकिन 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया था।

Share this:

Latest Updates