Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीनानाथ सिंह, अब रिम्स रांची में नहीं एम्स दिल्ली में होगा दोनों का इलाज

गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीनानाथ सिंह, अब रिम्स रांची में नहीं एम्स दिल्ली में होगा दोनों का इलाज

Ranchi news, Jharkhand news, Bihar news, Former MP Prabhunath Singh : बिहार के महाराजगंज से चार बार सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीनानाथ सिंह को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बुधवार को कहा कि एम्स रेफर करने की सूचना जेल प्रशासन को दे दी गई है। अब जेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें बाहर ले जाया जाएगा। दोनों का इलाज फिलहाल रिम्स रांची में चल रहा था। प्रभुनाथ सिंह की दोनों आंख में मोतियाबिंद है। यहां उनके दाहिने आंख का आपरेशन किया गया था। जबकि बाएं आंख के आपरेशन की तैयारी में चिकित्सक थे। उनके भाई दीनानाथ सिंह कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज रिम्स के आन्कोलॉजी विभाग के चिकित्सक कर रहे थे। इसी बीच रिम्स मेडिकल बोर्ड की टीम ने उच्चतर इलाज के लिए दोनों को एम्स रेफर कर दिया है। इससे पूर्व 18 अप्रैल को दोनों को हजारीबाग सेंट्रल जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। 22 साल पुराने तत्कालीन विधायक अशोक सिंह की हत्या मामले में दोनों उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

Share this:

Latest Updates