Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीएसपी राय का निधन

धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीएसपी राय का निधन

संघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने दी स्वर्गीय रॉय को दी श्रद्धांजलि

Dhanbad news: धनबाद बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष  बीएसपी रॉय का कल रात निधन हो गया। वे सेवा निवृत्त संयुक्त आयुक्त (वाणिज्यिक कर), बिहार, एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और कर सलाहकार भी थे।  वे झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन में पूर्व सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव प्रेसिडेंट तथा वर्तमान में धनबाद बैडमिंटन एसोसिएशन में पैटर्न इन चीफ के रूप में कार्यरत थे। रॉय एक अत्यंत प्रतिभाशाली और समर्पित व्यक्ति थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों ने न केवल उनके पेशेवर क्षेत्र में बल्कि खेल , समाज में भी एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन ने कई लोगों की जिंदगियों को संवारा और प्रेरणा प्रदान की।

श्री रॉय जी की आत्मा की शांति के लिए कला भवन इंडोर स्टेडियम, धनबाद के परिसर में धनबाद बैडमिंटन संघ  के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा 1 मिनट का मौन रखा गया। इसमें सम्राट चौधरी, दीपांकर बनर्जी ,राकेश तिवारी, सतीश कुमार ,रियाज़ ख़ान , परिमल सिंह , राजेश झा ,संदीप दे ,दिनेश मंडल धीरज सिंह, अरित्र दास आदि उपस्थित थे । इस मौन श्रद्धांजलि के माध्यम से हम सभी ने उनके योगदान, मेहनत और प्रेरणा को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम उनकी यादों को हमेशा संजोए रखेंगे, और उनके योगदान को हमेशा सराहेंगे। इस कठिन समय में, हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share this:

Latest Updates