Punjab news, Chandigarh news: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताते चलें कि 95 वर्ष के प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। पिछले साल जून में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ समय बाद उन्हें छुट्टी तो मिल गई। सितंबर 2022 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें PGI में भर्ती कराया गया था।
पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन

Share this:


