Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दो दशक में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

दो दशक में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

दो दशक में पहली बार राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे 2 दिन की यात्रा पर नागपुर पहुंची हैं। उनकी इस यात्रा को गोपनीय रखा गया था। किसी को भी उनके आने की खबर पहले से नहीं थी। वसुंधरा के संघ मुख्यालय पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

वह भाजपा के एक पूर्व राज्यसभा सदस्य के यहां भोजन करने के बाद संघ मुख्यालय पहुंचीं। वैसे सिंधिया परिवार का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से काफी पुराना रिश्ता रहा है। स्व. विजया राजे सिंधिया नागपुर आ चुकी हैं। भाजपा ने शामिल होने के बाद वसुंधरा राजे के भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी संघ मुख्यालय ग्रे थे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हैं नागपुर में

आपको बताते चलें कि वसुंधरा राजे बीते दो दशकों में कभी भी संघ मुख्यालय नहीं गईं। नतीजतन उनकी नागपुर यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी फिलहाल नागपुर में ही हैं। नागपुर यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे की व्यवस्था में लगे एक स्थानीय भाजपा नेता ने उनकी इस यात्रा को निजी करार देते हुए कुछ भी बताने से इन्कार किया। वैसे सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे की संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात में राजस्थान के ताजा हालात और वहां की राजनीतिक स्थिति और पार्टी से संबंधित मामलों पर चर्चा हो सकती है। 

Share this:

Latest Updates