Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यूपी के अलीगढ़ से महिला समेत चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

यूपी के अलीगढ़ से महिला समेत चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Lakhnaw News : जिले की टप्पल पुलिस ने जट्टारी चौकी अंतर्गत नयी बस्ती से एक महिला समेत चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक ही परिवार के हैं और 17 साल से यहां पर अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अमृत जैन ने सोमवार को बताया कि मूल रूप से बांग्लादेश के बागडंडा निवासी मकसूद खान उसकी पत्नी साहिना, बेटे मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे जट्टारी स्थित नया बस्ती में अवैध रूप से रह रहे थे। 17 साल पहले वर्ष 2008 में वे आगरा रेलवे स्टेशन से सियालदह ट्रेन से बेना पुल बॉर्डर होते हुए बस से अलीगढ़ पहुंचे थे। वह कबाड़ बीनने काम कर रहे थे। इसी पते से उन्होंने अपने बेटों के आधार कार्ड बनवाये और तीन मोबाइल फोन भी खरीदे। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this:

Latest Updates