Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नयी दिल्ली में शुरू हुआ मुख्य सचिवों का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन 

नयी दिल्ली में शुरू हुआ मुख्य सचिवों का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन 

▪︎झारखंड सरकार की तरफ से दी मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दी सहभागिता

New Delhi News: नयी दिल्ली में आयोजित होनेवाले चौथे मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार से शुभारम्भ हुआ। मुख्य सचिवों का यह सम्मेलन, सहकारी संवाद को मजबूत करने, विकास एवं प्रगति हासिल करने की दिशा में केन्द्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की दृष्टि से आयोजित किया जाता है। झारखंड सरकार की तरफ से इस सम्मेलन में झारखंड सरकार की अध्यक्षता, मुख्य सचिव झारखंड सरकार अलका तिवारी, प्रधान सचिव योजना मस्त राम मीना, सचिव ग्रामीण विकास के श्रीनिवासन एवं सचिव उद्योग विभाग जीतेन्द्र कुमार सिंह आदि विशेष पदाधिकारियों ने की।
बता दें कि यह सम्मेलन केन्द्र एवं राज्य सरकारों के साझा विकास एजेंडा के सुसंगत प्रारूप तैयार करने के लिए किया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना, कौशल परक रोजगार सृजन कराना और अधिक जन मानस को लाभांश का दोहन कराना है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री, नीति आयोग, केन्द्रीय मंत्रालय के साथ-साथ, राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश के प्रमुख प्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों के मध्य विचार-विमर्श के आधार पर श्रेष्ठ कार्य प्रणाली को स्थापित करना है। इस वर्ष इस सम्मेलन में व्यापक विषय विनिर्माण, सेवा, ग्रामीण गैर-कृषि, शहरी विकास, नवीनिकरण ऊर्जा, मिशन कर्मयोगी पर विशेष सत्र आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा कृषि में आत्म निर्भरता, खाद तेल एवं दालें, वृद्धि आबादी की देख भाल, अक्षय ऊर्जा और भारतीय पारम्परिक ज्ञान पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा। 

Share this:

Latest Updates