Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महावीर भवन में नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर 12 मई को, लगेंगे एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हेंड्स 

महावीर भवन में नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर 12 मई को, लगेंगे एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हेंड्स 

Motiyabind operation, Health news, eye  operation, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची एवं रोटरी क्लब, जयपुर मेजेस्टी के संयुक्त तत्वावधान में में 12  मई को प्रात: 09.30 बजे से नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया हैं। यह शिविर रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ़ इंडिया के निर्देशन एवं देखरेख में महावीर भवन, भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल रांची के बगल में लगाया जायेगा। संस्था के द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर, अपर बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पूरनमल जैन सेठी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कैंप में कोहनी से नीचे कटे हाथ (कम से कम 4 इंच का हिस्सा लगा हो) वाले महिलाओं – पुरुषों एवं बच्चों को एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हेंड्स फाउडेशन, अमेरिका द्वारा निर्मित हाथ लगाए जाएँगे l 

कृत्रिम हाथ सहज और टिकाऊ है

इस कृत्रिम हाथ का वजन 400 ग्राम है। इस कारण यह हाथ लगाने एवं निकालने में सहज, टिकाऊ एवं उपयोगी है l इसे लगाकर साईकिल चलाना, लिखना, पढना एवं अन्य घरेलू कार्य किए जा सकते है l श्री जैन ने यह भी बताया की संस्था के द्वारा पिछले वर्ष भी यह कैंप लगाया गया था | जो काफी सफल रहा था | जिसमें 46 लोगो को कृत्रिम हाथ लगाया गया था | इससे लाभान्वित व्यक्ति इसका कारगर ढंग से उपयोग कर रहे है| उन्होंने कहा कि आगामी शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरतमंद व्यक्ति मोबाईल नंबर 9110141366, 9771473820 पर संपर्क कर सकते है l

आंख की बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन फ्री में

पूरनमल जैन कहा कि संस्था के द्वारा राँची का एकमात्र निशुल्क भगवान महावीर आई हॉस्पिटल चल रहा है, जहाँ आंख की सभी बीमारियों का इलाज एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन फेको एवं एसआईएससीएस (SISCS) पद्धति के द्वारा मुफ्त किया जाता है। इसके साथ आवश्यकतानुसार ऑपरेशन के लिए आए मरीज एवं उसके परिजन के लिए भोजन एवं ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था है। श्री जैन ने कहा कि रांची रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के निशुल्क ई रिक्शा, जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मेडिका एवं सेवा सदन मेटरनिटी वार्ड में भर्ती मरीजों को आर्थिक मदद दी जाती है।

प्रेस वार्ता में इनकी रही मौजूदगी 

इस प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पूरनमल जैन, मंत्री पदम कुमार छाबडा, गोविन्द राम सरावगी, संतोष जैन पाटनी, रामपाल जैन गंगवाल, सुभाष जैन विनायका, पंकज सेठी, संजीव गंगवाल,  संजय पाटनी, रोहित जैन, जीतेन्द्र जैन, हरीश दोषी, संजय छाबड़ा, पौरुष जैन , विजय जैन , शिवानन्द प्रसाद  समेत कई लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates