Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

256 परिवारों को नि:शुल्क आवास, “निर्मल आवास” के नाम से जाना जायेगा कुष्ठाश्रम परिसर

256 परिवारों को नि:शुल्क आवास, “निर्मल आवास” के नाम से जाना जायेगा कुष्ठाश्रम परिसर

Ranchi  news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को  पीएमएवाई (शहरी) योजना अंतर्गत राज्य सम्पोषित रांची के साईं सिटी के नजदीक स्थित नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुभारम्भ हो रही इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है। यह आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इस परिसर को ‘निर्मल आवास’ के नाम से जाना जाये। आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति, चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों, उन तक सरकार की आवाज पहुंचे, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

आज ऐतिहासिक दिन, सैकड़ों परिवारों को मिला अपना आशियाना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार ने एक बेहतर प्रयास किया है। सैकड़ों लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं। वे आज से इस नवनिर्मित आवासों के अन्दर पूरे परिवार के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की जा रही हैं। इस आशा के साथ कि आनेवाले समय में आप जैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके दुखों को हमारी सरकार कम कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है। विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरन्तर हो रहे हैं और आनेवाले दिनों में भी होते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदायों को उनका हक-अधिकार राज्य सरकार देने का कार्य कर रही है।

हम सभी लोग मिल कर इस परिसर में और नए आयाम जोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन शुभ है। आज झमाझम बारिश भी हो रही है। कुछ दिनों पूर्व तक राज्य के किसान भाई-बंधु आसमान की ओर देख रहे थे कि कब बारिश होगी। असामान्य बरसात को लेकर वे चिन्तित दिख रहे थे। पर्यावरण जिस तरह से बदलाव का संकेत दे रहा है, उससे प्रतीत होता है कि आनेवाला समय और चुनौतीपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने अपने आशियाने की चाबी प्राप्त करनेवाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनेवाले समय में इस परिसर में और भी आयाम जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही, परिसर को शहर का सबसे सुन्दर परिसर बनाने का प्रयास हम सब मिल-जुल कर करेंगे।

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य सरकार ने बेहतर कार्य किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार गठन के चंद दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। कोविड-19 का नकारात्मक प्रभाव पूरे विश्व में रहा। कोरोना संक्रमण के समय हमारी सरकार ने झारखंडवासियों को सुरक्षित रखने के लिए एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्यवासियों के सहयोग से हमारी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए काफी जद्दाजोहद भी करनी पड़ी। 

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव अरवा राजकमल, आईजी रांची अखिलेश झा, नगर प्रशासक रांची अमित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates