Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंफाल पश्चिम में ताजा हिंसा, एक महिला की मौत

इंफाल पश्चिम में ताजा हिंसा, एक महिला की मौत

एक बच्चा समेत दो नागरिक एवं दो पुलिसकर्मी घायल

Imphal News/ Manipur news : मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के अंतर्गत कांगचुप क्षेत्र के कावतरु गांव में गोलाबारी की घटना ने राज्य में एक बार फिर तनाव पैदा कर दिया है। रविवार की दोपहर कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की मौत हो गयी।

राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप इलाके के कावतरू गांव में गोलीबारी की। एक महिला सुरबाला नगांगबाम (31), उसके 12 वर्षीय बच्चे और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। जब इन लोगों को लैंगफेल के ‘रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने सुरबाला नगंगबाम को मृत घोषित कर दिया। बाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर सशस्त्र पुलिस मौके पर गयी। उग्रवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। दो पुलिसकर्मी घायल हो गये, जिन्हें राज मेडिसिटी ले जाया गया। शाम को भी इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं, जिससे सुरक्षा बलों की उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ जारी होने का अनुमान लगाया गया है।  

Share this:

Latest Updates