Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धोखे से युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

धोखे से युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

Kolkata news, West Bengal news : एक जन्मदिन की पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती से गैंगरेप की खबर इन दिनों चर्चा में है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी इस जुर्म में पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार सभी मूलत: कोलकाता के पर्णश्री और बेहला के रहनेवाले हैं। आरोपियों में एक नेता का बेटा भी है। 

होश आया तो 18 वर्षीय छात्रा को अपने साथ हुई ज्यादती का अहसास हुआ

18 वर्षीया छात्रा का पढ़ाई के दौरान ही अभियुक्तों से परिचय हुआ था। गत मंगलवार की रात एक अभियुक्त ने अपनी जन्मदिन की पार्टी में अपने दोस्तों को बुलाया था। उस पार्टी में छात्रा और एक अन्य लड़की को भी निमंत्रण दिया गया था। पार्टी में सभी लोग शराब पी रहे थे। छात्रा का आरोप है कि उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद वह अचेत हो गई। अचेत होने के बाद रात के समय उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। घटना के कई घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ हुई ज्यादती का अहसास हुआ। 

पहले मारपीट व छेड़छाड़ की प्राथमिकी कराई, जब जमानत मिली तो ठोंक दुष्कर्म का मुकदमा

पीड़िता ने छह मार्च युवकों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इस बीच गुरुवार को दोबारा पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पहली बार लोक-लज्जा के कारण उसने दुष्कर्म की शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक किशोर सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखा था। नाबालिग को रिमांड होम, जबकि अन्य को जेल भेज दिया गया।

Share this:

Latest Updates