Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फ्रेंडशिप कप क्रिकेट : धनबाद डायमंड ने धनबाद क्लब को 86 रनों से पराजित किया

फ्रेंडशिप कप क्रिकेट : धनबाद डायमंड ने धनबाद क्लब को 86 रनों से पराजित किया

फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को रेलवे स्टेडियम धनबाद में खेले गए एक मैच में धनबाद डायमंड ने धनबाद क्लब को 86 रनों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद डायमंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में धनबाद क्लब की टीम 13.4 ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई।

आमिर और सौमिक की उम्दा बल्लेबाजी

धनबाद डायमंड की ओर से अमीर हाशमी ने 41 गेंदों पर 61 रन, सौमिक बनर्जी ने 30 गेंदों पर 42 रन , अजय सिन्हा ने 24 गेंदों पर 27 रन और मनीष गुटगुटिया ने 12 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया। धनबाद क्लब की ओर से अभिषेक गुप्ता ने दो तथा आदित्य प्रसाद और पुनीत ने एक- एक विकेट हासिल किया। 

असित सहाय ने पांच विकेट चटकाए

जवाबी पारी खेलने मैदान पर उतरी धनबाद क्लब की टीम असित सहाय की फिरकी गेंदबाजी के समक्ष धराशाई हो गई। असित सहाय ने 21 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। अन्य गेंदबाजों में आमिर हाशमी ने तीन तथा सुमन तिवारी और उमेश श्रीवास्तव ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। धनबाद डायमंड की शानदार गेंदबाजी के आगे धनबाद क्लब की टीम 13.4 ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई। नतीजतन यह मैच धनबाद क्लब की टीम 86 रनों से हार गई। पराजित टीम की ओर से अभिषेक गुप्ता ने 44 और पुनीत ने 12 रनों का योगदान दिया।

Share this:

Latest Updates