Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज से शाम के बदले दोपहर को कराया जाएगा जरूरतमंदों को भोजन : केयर एंड सर्व

आज से शाम के बदले दोपहर को कराया जाएगा जरूरतमंदों को भोजन : केयर एंड सर्व

Dhanbad news : धनबाद की सामाजिक संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को हर शाम भोजन कराते आ रही है। संस्था यह नेक काम पिछले 16 अक्टूबर 2021 से प्रतिदिन कर रही है। लेकिन दुर्गा पूजा को देखते हुए संस्था ने 21 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 यानी पांच दिन भोजन के समय में परिवर्तन किया है। इस दौरान भोजन की व्यवस्था शाम में ना करके दोपहर में करने का फैसला किया है। 26 अक्टूबर से यह व्यवस्था फिर से शाम में कर दी जाएगी। इस आशय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रभात चंद्रा और मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास ने दी है। 

Share this:

Latest Updates