Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fruit : विदेशियों को खूब भा रहा भारत का ‘भगवा’ अनारदाना, ऐसे बढ़ रहा…

Fruit : विदेशियों को खूब भा रहा भारत का ‘भगवा’ अनारदाना, ऐसे बढ़ रहा…

Indian Pomegranate Demand In Foreign, Bhagwa Anar Very Popular : इधर कुछ समय से भारतीय अनार की विदेश में मांग बढ़ गई है। इसमें भी भगवा अनार की तो बात ही क्या है। भगवा विशेष प्रजाति का अनार है। इसका उत्पादन 50% महाराष्ट्र में होता है। यह जान लीजिए कि भारत दुनिया में अनार के उत्पादन में सातवें स्थान पर है और खेती का कुल रकबा लगभग 2,75,500 हेक्टेयर है। भारत में प्रमुख अनार उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश हैं।

इन दिनों मांग में आई तेजी

संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, बाहरीन, ओमान और ऑस्ट्रेलिया में अनार की मांग में तेजी देखी जा रही है। अब अमेरिका ने भी भारतीय अनार की मांग दर्ज कराई है, जिसके तहत वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा (APEDA)) ने हवाई मार्ग से अमेरिका को ताजा अनार की पहली खेप का निर्यात किया है।

अनार की भगवा किस्म की अधिक मांग

अपनी उच्च एंटीऑक्सीडेंट सामग्री और सुपर फल विशेषताओं के कारण महाराष्ट्र के ‘भगवा’ अनार में पर्याप्त निर्यात क्षमता है। अनार की ‘भगवा’ किस्म की विदेशी बाजारों में काफी मांग है। महाराष्ट्र का सोलापुर जिला देश से अनार निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत योगदान देता है।

62,280 मीट्रिक टन अनार का निर्यात

साल 2022-23 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, बाहरीन, ओमान सहित देशों में 58.36 मिलियन यूएस डॉलर मूल्य के 62,280 मीट्रिक टन अनार का निर्यात किया गया है। 

Share this:

Latest Updates