Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेहनत का फल, बलिया में बढ़ गया है बिंदी कारोबार का ट्रेंड, अब ऑनलाइन खरीदारी… 

मेहनत का फल, बलिया में बढ़ गया है बिंदी कारोबार का ट्रेंड, अब ऑनलाइन खरीदारी… 

Ballia news : उत्तर प्रदेश के बलिया में लघु औद्योगिक दृष्टि से मेहनत का फल सामने आ रहा है। यहां के मनियर की बिंदी अब हर घर तक पहुंचने के लिए तैयार है। जिले की दो प्रमुख स्वयं सहायता समूह—गड़वार की मां वैष्णो देवी और मुरली छपरा की जय बजरंग बली—ने बिंदी उत्पादन शुरू किया है। इन समूहों की सहायता से बिंदी की सप्लाई अब अमेजन पर की जा रही है। इन समूहों ने बिंदी के विभिन्न रंगों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया है, और गाजीपुर के कारोबारियों ने भी बिंदी का ऑर्डर दिया है।

योगी सरकार की पॉलिसी का नतीजा 

ऐसा संभव हुआ है यूपी की आदित्यनाथ योगी सरकार की नीति से। उत्तर प्रदेश सरकार के एक जिला, एक उत्पाद पहल के तहत बलिया की बिंदी को चयनित किया गया था और अब इसे प्रमोट करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने अमेजन से समझौता किया है। मनियर की बिंदी, जो पहले घर-घर में बनाई जाती थी, अब अमेजन जैसे प्रमुख ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। अभी तक कोई ऑर्डर प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन डिस्काउंट ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

300000 का मासिक कारोबार 

बलिया जिले में बिंदी का कारोबार प्रति माह करीब तीन लाख रुपये का है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि बिंदी बनाकर वे प्रति माह 2500 से 3000 रुपये कमा लेती हैं। मनियर, नगरा, और गड़वार की 35 से 40 महिलाएं इस काम से जुड़ी हैं, और उनकी बिंदी की आपूर्ति बलिया, मऊ, गाजीपुर, और बनारस तक होती है।

Share this:

Latest Updates