Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Full Reserve : इस तरह बनबनाकर बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मोदी सरकार के खजाने में धन ही धन…

Full Reserve : इस तरह बनबनाकर बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मोदी सरकार के खजाने में धन ही धन…

India Foreign Exchange Reserves, Spring Up : केंद्र सरकार के खजाने में धन ही धन। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने इस बार फिर से ऊंची छलांग लगाई है। 24 मार्च 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.98 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) बढ़कर 578.78 बिलियन डालर हो गया है।

देश हित में मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार 

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

5.98 डॉलर की उच्च बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से से जारी सूचना के अनुसार 24 मार्च को खत्म हफ्ते के दैरान विदेशी मुद्रा भंडार में 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 578.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गया था।

Share this:

Latest Updates