Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

FUTURE SCIENTISTS : यूथ साइंस प्रोग्राम के लिए 150 स्टूडेंट्स का चयन करेगा ISRO, 16 से 18 मई 2022 तक…

FUTURE SCIENTISTS : यूथ साइंस प्रोग्राम के लिए 150 स्टूडेंट्स का चयन करेगा ISRO, 16 से 18 मई 2022 तक…

देश का शीर्ष वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) स्कूली बच्चों के लिए यूथ साइंस प्रोग्राम यानी युवा विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन मई 2022 में करने जा रहा है। स्पेस एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में युवा छात्रों खासकर ग्रामीण क्षेत्र से नाता रखने वालों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस एप्लीकेशन को लेकर बेसिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच साइंस और टेक्नोलॉजी के उभरते रुझानों और दुनिया में आ रहे बदलावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। वास्तव में ये स्टूडेंट हमारे देश के भविष्य का हिस्सा बनेंगे। इसरो ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में 150 छात्रों का चयन करना है, जो 1 मार्च 2022 को कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हों।

रिसर्च वर्क को किया जाएगा प्रोत्साहित

इसरो ने बताया है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आधारित करियर तथा रिसर्च वर्क करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है। इस कार्यक्रम का नाम ‘युविका 2022’ है। इसका आयोजन 16 से 28 मई तक 2 सप्ताह बेंगलुरु में चलेगा।

Share this:

Latest Updates