Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

G20 Summit : राजघाट पहुंचे राष्ट्र प्रमुख, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

G20 Summit : राजघाट पहुंचे राष्ट्र प्रमुख, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

National News Update, New Delhi, Nations Chief Went Rajghat To Tribute MK Gandhi : शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद सभी देशों के राष्ट्र प्रमुख रविवार को राजघाट पहुंचे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आ चुका है।

 महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने वाले मेहमान

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, स्पेन के उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, ओमान के उपप्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमुर अल सैद, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम के नाम शामिल है।

Share this:

Latest Updates