Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF  WASSEYPUR : धनबाद पहुंचा गैंगस्टर फहीम खान, हर राह-चौराहे सहित रेलवे गेस्ट हाउस तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

GANGS OF  WASSEYPUR : धनबाद पहुंचा गैंगस्टर फहीम खान, हर राह-चौराहे सहित रेलवे गेस्ट हाउस तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

गैंगस्टर फहीम खान 10 मई को धनबाद पहुंच गया। उसे अपनी बेटी की शादी और रिसेप्शन समारोह में शामिल होने के लिए जेल से पैरोल पर बाहर आने की अनुमति मिली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे रंगाटांड रेलवे ऑफिसर क्लब लाया गया। हाई कोर्ट ने फहीम खान को 10 मई से 11 मई तक पेरोल दिया है। उसे रांची होटवार जेल से धनबाद लाया गया है।

घर और पूरे वासेपुर में भी कड़ी सुरक्षा 

गैंगस्टर फहीम को रांची से धनबाद लाने में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रेलवे अतिथि गृह, जहां विवाह समारोह होगा, वहां विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी और जवान पैनी नजर रखे हुए हैं। फहीम खान के घर और वासेपुर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गेस्ट हाउस में आने जाने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। कैटरिंग, सजावट आदि कार्यों में लगे लोगों की भी जांच हो रही है।फहीम खान का पूरा परिवार रेलवे अतिथि गृह पहुंच चुका है।

 प्रिंस खान की धमकियों के कारण फहीम खान नहीं जा सकेगा अपने घर

सुरक्षा व्यवस्था के बीच फहीम खान

पुत्र इकबाल खान को विगत सोमवार 9 मई को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। वह शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकेगा। क्योंकि अब तक वह धनबाद जेल से बाहर नहीं निकल सका है। फहीम खान बहुत दिन से जेल में है। इतने दिनों बाद धनबाद आने की खुशी परिवार को है। बावजूद वह घर नहीं जा सकेगा। गेस्ट हाउस में शादी की रस्म पूरी होने के बाद उसे वहीं से रांची होटवार जेल ले जाया जाएगा। प्रिंस खान की ओर से लगातार धमकी मिलने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से उसे घर ले जाने का जोखिम न परिवार उठाना चाहता है और न पुलिस।

Share this:

Latest Updates