Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF WASSEYPUR : गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू अंसारी को मारी गोली, हालत चिंताजनक, अस्पताल में भर्ती

GANGS OF WASSEYPUR : गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू अंसारी को मारी गोली, हालत चिंताजनक, अस्पताल में भर्ती

गैंग्स ऑफ वासेपुर में प्रतिदिन कुछ ना कुछ घटित होते रहता है। वैसे एक दूसरे गैंग को चुनौती देना और धमकी देना रोज-रोज की घटना हो गई है। लेकिन धनबाद के भूली ओपी अंतर्गत पांडव पाला के बदरू बागान में शुक्रवार की रात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार की रात एक बार फिर पर प्रिंस खान के गुर्गों ने डबलू अंसारी  पर फायरिंग की है। इस हमले में डबलू को तीन गोलियां लगी हैं। डबलू को इलाज के लिए SNMMCH धनबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

प्रिंस के गुर्गे को पकड़ने के लिए छापामारी तेज

इस घटना के बाद वासेपुर का दूसरा गैंग बदला लेने के लिए हमले की ताक में लग गया है। इधर पुलिस हमलावर को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन उसे अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले को लेकर पुलिस प्रिंस खान से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है। गोलीबारी की घटना के बाद से डबलू अंसारी के परिजनों में रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि गोली चलाने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उसे सजा दिलाएं।

Share this:

Latest Updates