Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF WASSEYPUR : गैंगस्टर प्रिंस के घर की कुर्की, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

GANGS OF WASSEYPUR :  गैंगस्टर प्रिंस के घर की कुर्की, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

धनबाद पुलिस को बारंबार चुनौती देने वाले गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर धनबाद पुलिस कमर मखदूमी रोड स्थित प्रिंस खान के आवास में कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। इस दौरान वहां परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं है। फरार चल रहे प्रिंस खान के आवास के चारों ओर छत के ऊपर-नीचे भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।

पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडे और बैंक मोड़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पीके सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि नन्हें हत्याकांड के बाद से ही प्रिंस खान फरार चल रहा है। इस दौरान वह रंगदारी के लिए कई व्यापारियों और ठेकेदारों को धमका रहा है। साथ ही अपने गुर्गों से लोगों के बीच दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग भी करवा रहा है। इतना ही नही वह बीच-बीच में में वीडियो वायरल कर धनबाद पुलिस को चुनौती देने का भी प्रयास करता रहा है।

Share this:

Latest Updates