Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF WASSEYPUR : प्रिंस खान को कोर्ट से भगोड़ा घोषि‍त करा इनाम का एलान करेगी पुलिस

GANGS OF WASSEYPUR : प्रिंस खान को कोर्ट से भगोड़ा घोषि‍त करा इनाम का एलान करेगी पुलिस

धनबाद में नन्‍हे हत्‍याकांड सहित कई मामालों में फरार चल रहे धनबाद के कुख्‍यात गैंगस्‍टर प्रिंस खान को दबोचने के लिए पुलिस नया दांव खेलने की तैयारी में है। प्रिंस खान के घर की कुर्की जब्‍ती के बाद अब उसे फरार घोषित कर उस पर इनाम की घोषणा की जाएगी। इनाम की राशि 50 हजार से एक लाख रुपए तक हो सकती है। बैंक मोड़ थाना पुलिस ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठिकेदार मतलूब अंसारी और रामनरेश सिंह के घर पर रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना के बाद से पुलिस एक्शन में है। प्रिंस खान के 24 से अधि‍क गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गैंगस्‍टर के खिलाफ सीधी कार्रवाई शुरू की हैं।

कई आपराधिक मामले दर्ज हैं प्रिंस खान पर

धनबाद के वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान नन्हे हत्याकांड सहित कई अपराधिक मामलों में फरार है। वर्ष 2018 के रंगदारी के एक मामले में प्रिंस खान के घर की 29 मई को कुर्की हुई थी। प्रिंस खान के घर से नोट गिनने की मशीन समेत 50 लाख रुपया से अधिक की संपति कुर्क हुई है। प्रिंस खान के वकील उदय भट ने कुर्की-जप्ती की कार्रवाई को चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने एसएसपी से मांगी अनुमति‍

पुलिस अब प्रिंस खान को कोर्ट में भगोड़ा घोषित करने और उसका पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा करने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। इसके लिए बैक मोड़ थाना पुलिस ने एसएसपी को पत्र लिखा है। बैंक मोड थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रिंस खान के मामले में प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसे सरेंडर करने के लिए पहले घर पर इश्‍तेहार चिपकाया गया, फिर घर की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई हुई. अब कोर्ट में भगोड़ा घोषित करने और उसका पता बताने वाले को इनाम देने के लिए याचिका दायर की जाएगी।

Share this:

Latest Updates