Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गीता थिएटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम

गीता थिएटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम

Jamshedpur news : जमशेदपुर में रविवार को स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित गांधी घाट पार्क में गीता थिएटर के द्वारा एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं गीता थिएटर के अध्यक्ष गीता कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद अतिथियों को तुलसी पौधा एवं भगवत गीता पुस्तक देकर अभिनंदन किया गया। बाद में महिला दिवस के मौके पर वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने की कटिंग किया। 

तीन महिलाओं को दिया गया आदर्श स्त्री सम्मान 

IMG 20240310 WA0012

कार्यक्रम में शहर की तीन महिलाओं आरती सिंह, के दिव्या, काजल कुमारी को “झारखंड आदर्श स्त्री सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं के बीच मॉर्निंग एवं डांसिंग प्रतियोगिता भी करवाया गया जिसमें शहर की 60 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया जिसमें डांस में प्रथम स्थान नेहा साहू, द्वितीय स्थान अनुराधा सिंह तृतीय स्थान रोशनी परवीन तथा मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेनका गोप, द्वितीय स्थान रश्मि प्रभा, तृतीय स्थान परमिंदर कौर ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

IMG 20240310 WA0011

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, जमशेदपुर जिला पार्षद कुसुम पूर्ति, स्थानीय फिल्म अभिनेता गुरु शरण सिंह, महिला समाजसेवी चंदन जयसवाल, कल्याणी पाठक, हिंद आईटीआई के ताहिर हुसैन, रोटरेक्ट क्लब कालीमाटी जमशेदपुर से दीपक मेहता वं अनिकेत सिंह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता थिएटर के युवा सदस्य सूरज धीवर, अंकुर दास, विवेक प्रसाद, श्यामली धीवर, तुषार कारण, आरती यादव, आनंद सरदार, गुरप्रीत कौर, के दिव्या एवं काव्या ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

IMG 20240310 WA0009

Share this:

Latest Updates