Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने किया पूर्वोत्तर का पहला दौरा

सेना प्रमुख बनने के बाद जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने किया पूर्वोत्तर का पहला दौरा

New Delhi news : जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार पूर्वोत्तर में पूर्वी सेना कमान के अंतर्गत सभी कोर संरचनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को नगालैंड के दीमापुर में 03 कोर मुख्यालय का दौरा किया और क्षेत्र में चल रही सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख को मणिपुर के साथ-साथ म्यांमार सीमा पर सुरक्षा स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गयी।

अपने दो दिवसीय दौरे में उन्होंने गुरुवार को तेजपुर में 4 कोर मुख्यालय का दौरा किया और उनकी परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। जनरल द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल के सुकना में 33 कोर मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने सिक्किम क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। जनरल द्विवेदी ने सेना कमांडर पूर्वी कमान के साथ स्पीयर कोर, गजराज कोर और त्रिशक्ति कोर का दौरा किया और उत्तरी सीमाओं और पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

सीओएएस ने चुनौतीपूर्ण भूभाग और मौसम की स्थिति के बावजूद सभी रैंकों की व्यावसायिकता और उच्च स्तर की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जवानों से सभी मौजूदा और उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया।

Share this:

Latest Updates